अजगैन के एतबारपुर मे करंट से युवक की मौत।

0
255

ओमी मिश्रा

सिद्धि संवाददाता – , उन्नाव

एतबारपुर गांव में रविवार रात एक युवक की करंट से मौत हो गई विकास लोधी पुत्र शिव शंकर तीन भाइयों में छोटा था जुलाई में शादी होने के बाद वह मां शांति के साथ रह रहा था पत्नी सुनीता का पहला करवा चौथ व्रत था उसने पूजन के बाद पत्नी का व्रत तुड़वाया इसके बाद दोनों ने मां के साथ खाना खाया रात करीब 12:00 बजे कमरे में फराटा पंखा लगा रहा था तभी उसका हाथ कटे तार की चपेट में आ गया कमरे में वह अकेला था काफी देर तक जब उसकी आवाज नहीं आई तो पत्नी कमरे में गई तो उससे ने देखा उसकी चीख निकल गई पड़ोस में रहने वाले भाई देवेश और विवेक उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया जैसे ही यह सूचना उसके घर पहुंची तो पत्नी दहाड़े मार कर रोने लगी उसने कहा कि जिसकी लंबी आयु के लिए वह दिनभर व्रत थी व्रत टूटने के मात्र 3 घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई स्वजन के अनुसार उसकी शादी को अभी तीन माही हुए थे ।