लखनापुर सीएचसी में बेहतर इलाज के लिए पूर्व विधायक ने लिया गोद

0
276

अभिषेक मिश्र

सिद्धि संवाददाता – हसनगंज

भाजपा के शीर्ष नेर्तत्व के निर्देश पर हसनगंज ब्लाक क्षेत्र की लखनापुर सीएचसी में पूर्व विधायक राधेलाल रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ मरीजों को फल वितरित किया।तथा सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों व अधिकारियों से सुविधाओ और समस्याओं पर चर्चा की।
पूर्व विधायक ने लखनापुर सीएचसी में बढ़िया स्वास्थ्य सेवाएं व सरकारी सुविधाएं सुचारू रूप से मिल सकें इसके लिए उन्होंने सीएचसी को गोद लिया।जिससे अब चर्चा है कि सीएचसी में और सुविधाएं बढ़ेगी जिससे आसपास के लोगो को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर आशुतोष,भाजपा नेता सचिन शुक्ला,आशीष सिंह,मनोज सिंह,शुभम तिवारी, सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे।